हिमालय संवाद / नारायणबगड़,चमोली डेस्क । कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में की गई निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या से गुस्साए क्षेत्र वासियों ने परखाल बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया।
शुक्रवार को परखाल बाजार के तिराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोशित होकर क्षेत्र के राजनीतिक दलों,सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पाकिस्तान और आतंकियों का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। गुस्साए लोगों ने आतंकवादियों की कायराना हरकत और पहलगाम हमले पर सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह रावत, कमलेश सती, डॉ भूपेंद्र मेहरा, प्रेम सिंह बूटोला,लक्ष्मण सिंह रावत ,त्रिलोक सिंह,गुड्डू सिंह, विक्रम सिंह ,वीरेंद्र सिंह,खेम सिंह, चंद्र सिंह ,प्रताप सिंह राई, मनवर सिंह ,जगत सिंह ,भगत सिंह ,जैकेट सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा,स्थानीय संपादक




