भारतीय भाषा समर कैंप में सीख रहे नौनिहाल कुमाऊंनी भाषा

SHARE:

भारतीय भाषा समर कैंप में सीख रहे नौनिहाल कुमाऊंनी भाषा

हिमालय संवाद / नारायणबगड़,चमोली डेस्क । जीआईसी नारायणबगड़ के सभागार में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को हिंदी वाक्यों का अनुवाद के माध्यम से कुमाऊंनी भाषा में सिखाया जा रहा है।

शनिवार को बीईओ प्रतिनिधि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी,बीआरसी दर्शन गिरी आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन के भारतीय भाषा समर कैंप में जीजीआईसी व जीआईसी नारायणबगड़ एवं जीआईसी हरमनी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फ्लेश कार्ड के माध्यम से सरल हिंदी भाषा में अनुवाद किए शब्दों तथा वाक्यों को कुमाऊनी भाषा में जाना और सीखे।

इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के हिंदी नारों के कुमाऊनी भाषा में किए गए अनुवाद को उत्सुकता और ध्यान से पढ़ना तथा बोलना सीखा। बीआरसी दर्शन गिरी ने बताया कि यह कैंप सात दिनों तक अलग-अलग सत्र में चलेगा जिसमें सभी छात्र छात्राओं को भारतीय भाषाओं को अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करके सिखाए जाएंगे। जिससे भविष्य में यदि छात्र-छात्राएं किसी भी दूसरी भाषीय प्रदेशों में जाते हैं तो उन्हें वहां भाषाओं को समझने में आसानी होगी।बताया कि बच्चे बड़ी तन्मयता और रूचि के साथ कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं जो काफी सकारात्मक है।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष पूरण चंद्र सती,एस्कार्ट शिक्षक बलवीर लाल,मुख्य संदर्भ दाता डॉ अपर्णा सती,पूनम गिरी,पंकज रिखाडी,देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई