आर्य समाज मंदिर ने मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

Arya Samaj celebrates 79th Independence Day

हिमालय संवाद डेस्क। अपर नत्थनपुर स्थित Arya Samaj Mandir  में बड़ी धूमधाम के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम आर्य समाज के सभी पदाधिकारियों व बच्चों द्वारा यज्ञ किया गया। जिसके पश्चात् एजुकेशन फॉर ग्रोथ स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शाह व शिक्षक-शिक्षिकाओं और आर्य समाज के प्रधान दिनेश पुरी सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

प्रांगण में उपस्थित स्कूल के बच्चों, अभिभावकों, आर्य समाज के पुरूष, महिला व युवाओं को संबोधित करते हुए आर्य समाज के प्रधान के बताया कि 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आज का दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था।

यह वह दिन है जब हमारा देश करीब 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हम देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी शहीदों को नमन करते हैं। जिनके कारण आज हम स्वंतत्र हवा में सांस ले पा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतो व भजनों की भी प्रस्तुति दी गई

इस मौके पर आर्य समाज प्रधान दिनेश पुरी, मंत्री संदीप आर्य, संरक्षक पंडित उम्मेद सिंह विशारद, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल कोहली, पूर्व प्रधान रमेश चंद भारती, धनीराम चौथानी, पदी राम, रणजीत राय कपूर, राजाराम शास्त्री, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई