इस फेस्टिव सीजन स्विगी ने पेश किया मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर

SHARE:

दीवाली और त्योहारी सीजन के बीच भारत के प्रमुख ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ऐप पर 'मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग' (Multi-Restaurant Ordering) नाम का एक बिल्कुल नया और इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया है। एक पेमेंट में पांच रेस्टोरेंट से ऑर्डर स्विगी ने अपने ऐप पर Multi Restaurant Ordering फीचर पेश किया है। इसके जरिए ग्राहक अधिकतम पांच रेस्टोरेंट से अपनी पसंद का खाना चुनकर एक साथ ऑर्डर कर (Food order) सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए बार-बार अलग-अलग कार्ट बनाकर चेकआउट करने और पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक एक ही पेमेंट में सभी ऑर्डर प्लेस कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके घर या ग्रुप में खाने की पसंद अलग-अलग होती है। इससे ग्राहक अपनी पसंद के स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट अलग-अलग रेस्टोरेंट से मंगा सकते हैं। कार्ट की तुलना करने की भी सुविधा इस फीचर में ग्राहक अलग-अलग रेस्टोरेंट के कई कार्ट बना सकते हैं और उन्हें एक-दूसरे के साथ देखकर तुलना भी कर सकते हैं। इससे अपनी पसंद के व्यंजन चुनना आसान होगा। साथ ही, अलग-अलग ऑर्डर (Orders)के लिए बार-बार चेकआउट, OTP और पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्विगी ने बताया कि हर रेस्टोरेंट का ऑर्डर अलग-अलग तैयार होगा और उसकी डिलीवरी भी स्वतंत्र रूप से की जाएगी। हालांकि, ग्राहक एक ही ट्रैकिंग स्क्रीन पर सभी ऑर्डर का स्टेटस देख सकेंगे। यानी एक जगह से सभी ऑर्डर की जानकारी मिल जाएगी। 55% यूजर एक से ज्यादा कार्ट बनाते हैं स्विगी की ओर से किए गए कंज्यूमर रिसर्च के मुताबिक, 55% यूजर एक ही सेशन में दो कार्ट बनाते हैं। वहीं, हर पांच में से एक यूजर अपने पहले ऑर्डर के 30 मिनट के भीतर दूसरा ऑर्डर भी करता है। कंपनी का मानना है कि नया फीचर ऐसे ग्राहकों की परेशानी कम करेगा, जिन्हें अलग-अलग पसंद के कारण कई बार ऑर्डर करना पड़ता है। स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू के मुताबिक, इस फीचर का मकसद ग्राहकों को उनकी पसंद का खाना चुनने की ज्यादा आजादी देना और घर पर फूड कोर्ट जैसा अनुभव उपलब्ध कराना है। #Swiggy #Jagranbusiness See less

हिमालय संवाद डेस्क। भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपने ऐप पर मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर शुरू करने की घोषणा की है। भोजन हर किसी की निजी पसंद होता है और एक ही घर या ग्रुप में लोगों की पसंद अलग-अलग हो सकती है। मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग को इसी तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि यूज़र्स बिना किसी समझौते के अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें।

इस फीचर की मदद से यूज़र्स अलग-अलग तरह के व्यंजनों डिशेज और अपनी क्रेविंग्स को 5 अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से मिलाकर एक ही बार में ऑर्डर कर सकते हैं। एक आसान अनुभव देने के साथ-साथ यह फीचर यूज़र्स की बचत भी कराता है, क्योंकि इससे अलग-अलग कार्ट बनाने, बार-बार चेकआउट करने और बार-बार प्लेटफॉर्म फीस देने का झंझट खत्म हो जाता है।

चाहे फैमिली गेट-टुगेदर हो, दिवाली पार्टी हो या लंबा वीकेंड, टेबल पर बैठे हर इंसान की खाने को लेकर पसंद अलग होती है। स्विगी के मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर के साथ, अब ग्राहक अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से अपने पसंदीदा स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेज़र्ट्स का ऑर्डर एक साथ दे सकते हैं। यह फीचर आपको घर बैठे फूड कोर्ट जैसा अनुभव देता है, जहाँ ग्राहक एक से ज़्यादा कार्ट बना सकते हैं, उन्हें एक साथ रखकर तुलना कर सकते हैं और बिना बार-बार चेकआउट, ओटीपी या पेमेंट स्टेप्स दोहराए, एक ही पेमेंट में 5 रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर सकते हैं। हर रेस्टोरेंट का ऑर्डर अलग से तैयार और डिलीवर किया जाता है, और एक ही साझा ट्रैकिंग स्क्रीन पर हर ऑर्डर अलग टैब में दिखाई देता है।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सिद्धार्थ भाकू ने इस लॉन्च पर कहा, “खाना किसी भी जश्न का मुख्य हिस्सा होता है, लेकिन एक ऐसे मेनू पर सहमत होना जो सबको पसंद आए, हमेशा सबसे मुश्किल काम होता है। हम सचमुच फूड कोर्ट के कॉन्सेप्ट को आपके घर ला रहे हैं। मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग खाने से जुड़े इसी बड़े झंझट का हमारा समाधान है।

अपनों के साथ खाना खाने का मतलब अक्सर अलग-अलग स्वादों के बीच तालमेल बिठाना और किसी एक ऐसी चीज़ को चुनना होता है जिस पर सब मान जाएं, भले ही इसके लिए अपनी पसंदीदा डिश छोड़नी पड़े। स्विगी द्वारा की गई कस्टमर रिसर्च से पता चलता है कि 55% यूज़र्स एक ही बार में दो अलग-अलग कार्ट बनाते हैं और 5 में से 1 यूज़र अपने पहले ऑर्डर के 30 मिनट के भीतर दूसरा ऑर्डर देता है। इसके कारण कई बार लोग कार्ट को बीच में ही छोड़ देते हैं या अलग-अलग समय पर कई ऑर्डर देते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई