हिमालय संवाद / चमोली डेस्क । नारायणबगड़ की ग्राम पंचायत जुनेर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में के शिक्षक देवानंद रतूड़ी की सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों,छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
शनिवार जुनेर गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक को ग्रामीणों ने माल्यार्पण,स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया।
अपने शिक्षक की सेवानिवृत्ति एवं विदाई के समय बच्चे भावुक भी नज़र आए। इस अवसर पर ग्रामीणों तथा अभिभावकों ने कहा कि देवानंद रतूड़ी के शैक्षणिक कार्यकाल में उन्होंने बच्चों की शिक्षा में उच्च गुणवत्ता दिखाई जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक नरेन्द्र भंडारी,प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद सती,सूर्य प्रकाश आर्य रा०ई०का असेड सिमली,प्रशान्त नेगी,परमानन्द सती,प्रकाश बिष्ट,भरत नेगी,अंकित डिमरी,विनोद बुटोला,रतन सिंह रावत,नागेन्द्र भट्ट,लीलावती टम्टा,खिल्ली सती,कुंवर सिंह नेगी, रेखा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पार्वती देवी,रणवीर चौहान,प्रदीप नेगी आदि ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सुरेन्द्र धनेत्रा




