द पोली किड्स आईएसबीटी और नींबूवाला शाखा का वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया गया

SHARE:

द पोली किड्स आईएसबीटी और नींबूवाला शाखा का वार्षिक समारोह धूम धाम से मनाया गया

हिमालय संवाद डेस्क। द पोली किड्स आईएसबीटी शाखा का 19 वां वार्षिक समारोह विक्रम वेताल पहेलियों का सफर और द पोली किड्स नींबूवाला शाखा का 7 वा वार्षिक समारोह कालचक्र बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों गीत, नाटक, और नृत्य के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।

सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम,हाथीबड़‌कला,देहरादून के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता कपूर तथा विशिष्ट अतिधि मीरा सकलानी एवं पदम सिंह थापा,सुभाष बर्थवाल द्वारा किया गया।

आईएसबीटी शाखा के कार्यक्रम में विक्रमादित्य और वेताल की कहानियों के साथ-साथ उनके नैतिक मूल्यों का भी सुन्दर चित्रण किया गया। और नींबूवाला शाखा के समारोह की शुरुआर गणेश वंदना से फिर युगो की गाथा – सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर्युग ओर कलयुग, राधा कृष्णा डांस,महाभारत युद्ध डांस आदि को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया।

समारोह में निदेशक (डा०) अन्तिम विश्नोई, रंजना महेंदु ,ऋषभ डोभाल,चंदोला,नन्दिता सिंह,शगुन बिश्नोई,गीतिका ,शिप्रा आनंद, माधवी भाटिया,विनोद भट्ट, आलोक छेत्री एवं वंदना छेत्री ,सिस्टम व अकादमिक हेड – दिव्या जैन, इवेंट व अकादमिक हेड – दीप्ति सेठी एवं हेडमिस्टेस – मीतू कुकरेजा, दिव्या अग्रवाल,अनिल भट्ट, शिवानी मजारी,आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई