प्रधान संगठन नारायण बगड़ के अध्यक्ष बने योगेंद्र खत्री

SHARE:

हिमालय संवाद / चमोली डेस्क । विकास खंड नारायणबगड़ प्रधान संगठन चुनावों में योगेंद्र खत्री को अध्यक्ष पद पर चुना गया जबकि उदयसिंह नेगी,विमला बिष्ट, हेमलता व विमला देवी को उपाध्यक्ष पद हेतु चुना गया।बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधान संगठन के चुनाव में 79 ग्राम प्रधानों में से 55 प्रधानों ने प्रतिभाग किया जिसमें संगठन अध्यक्ष पद हेतु योगेंद्र खत्री व उषा रावत ने चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की। दो उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई।

जिसमें योगेंद्र खत्री को 29 मत और उषा रावत को 26 मत प्राप्त हुए।ग्राम प्रधान निलाडी के योगेंद्र खत्री ने 3 मतों से विजय हासिल की। वहीं संरक्षक पद पर देवेंन्द्र कोहली, महासचिव जयबीर सिंह,सहसचिव हेतु दलबीर आर्य,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र लाल बनाये गए । जबकि जिला संगठन के लिए गंगा सिंह,भगवती प्रसाद सती को चुना गया।

इस अवसर पर विजय रोधियाल,दिगपाल राम, लालसिंह कनेरी,दलवीर सिंह पंवार,विपिन मनोडी,मनोज रावत,दिनेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई