भारत के पड़ोसी देश में भयंकर भूकंप से थर्राई धरती, 7 से ज्यादा रही तीव्रता

SHARE:

म्यांमार में भीषण भूकंप।
Image Source : INDIA TV
म्यांमार में भीषण भूकंप।

भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भूकंप के तगड़े झटकों से थर्रा गया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को म्यांमार में तेज भूकंप के दो झटके महसूस हुए हैं। दोनों ही भूकंप 7 या उससे ज्यादा की तीव्रता के रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है। इस भूकंप के कारण लोग खौफ से भर गए हैं। आइए जानते हैं इस भूकंप के बारे में विस्तार से।

पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, म्यांमार में शुक्रवार 28/03/2025 को पहला भूकंप 11 बजकर 50 मिनट पर आया है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

दूसरा भूकंप 7.0 की तीव्रता का

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को म्यांमार में दूसरा भूकंप 12 बजकर 2 मिनट पर आया है। ये भूकंप भी खतरनाक था और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र भी धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

क्यों आते हैं भूकंप?

बीते कुछ दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें- यमन में हूतियों के ठिकानों पर अब किसने बरसा दिए बम? अमेरिकी सेना ने हमलों से किया इनकार

गाजा में थम नहीं रहे इजरायल के हमले, IDF ने हमास के प्रवक्ता को किया ढेर; मारे गए 7 लोग

Latest World News

Source link

Leave a Comment