राज्य निर्माण में भूमिका के बावजूद उपेक्षा—आंदोलनकारियों का ज्ञापन, चिह्नीकरण और प्रमाण-पत्र की मांग

SHARE:

हिमालय संवाद डेस्क । चिह्नीकरण से वंचित राज्य आन्दोलनकारी संगठन नारायण बगड़ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रषित कर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण कर प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की है।

सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन नारायण बगड़ के अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत के नेतृत्व में चिह्नीकरण से वंचित आंदोलन कारियों ने उपजिलाधिकारी अबरार अहमद के माध्य्म से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन 1994 से राज्य प्राप्ति तक उनके द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई । लेकिन आज तक उनका नाम आंदोलनकारियों की सूची मे दर्ज नहीं हो पाया है ।

उन्होंने माँग की कि राज्य स्थापना दिवस पर सभी वंचित राज्य आंदोलनकारियो का नाम दर्ज करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना चाहिए ,नहीं तो वे स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनाकर आत्मदाह करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन में अध्यक्ष दलबीरसिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह,धर्म सिंह,हरेन्द्र सिंह,खीमसिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, रामानंद भट्ट, रणजीतसिंह रावत आदि राज्य आंदोनकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई