“सागरा प्राण तळमळला…के 116 वर्ष पूरे होने पर वीर सावरकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

SHARE:

“सागरा प्राण तळमळला…के 116 वर्ष पूरे होने पर वीर सावरकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

हिमालय संवाद डेस्क। अमर देशभक्ति गीत ‘सागरा प्राण तळमळला……’ की पंक्तियाँ 116 वर्षों से भारतीयों में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित करती रही हैं। इसी ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करते हुए मुंबई स्थित वैल्यूएबल ग्रुप के संस्थापक अमेय हेटे द्वारा 12 दिसंबर को विजया पुरम, अंडमान एवं निकोबार में भव्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी तथा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य व सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वैल्यूएबल ग्रुप के संस्थापक अमेय हेटे ने कहा कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक गाथा को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने का विनम्र प्रयास है। यह प्रसिद्ध कविता सावरकर ने दिसंबर 1909 में इंग्लैंड के ब्राइटन समुद्र तट पर लिखी थी।

Leave a Comment