श्री पंचमुखी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और सफल स्वच्छता अभियान हुआ संपन्न

SHARE:

श्री पंचमुखी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और सफल स्वच्छता अभियान हुआ संपन्न

हिमालय संवाद डेस्क। श्री पंचमुखी सेवा समिति और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB), ई.आई.ए.सी.पी. हब (EIACP) के संयुक्त तत्वावधान में आज मालदेवता, देहरादून में एक विशाल और सफल स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ। इस जन-जागरूकता पहल में सरकारी विभागों के अधिकारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे अभियान की सफलता सुनिश्चित हुई।

सुबह 6:00 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान का प्राथमिक उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर, स्थानीय निवासियों, उत्साही स्वयंसेवकों और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर मालदेवता क्षेत्र की गहन सफाई की, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 750 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया। अब यह क्षेत्र स्वच्छ और अधिक सुंदर दिख रहा है।

Shri Panchmukhi Seva Samiti

इस महत्वपूर्ण पहल में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें सुभाष पंवार (सहायक पर्यावरण अभियंता),राकेश कंडारी (पर्यावरण अभियंता),निहारिका डिमरी (सूचना अधिकारी), रचना नौटियाल (आईटी अधिकारी), करीना मलिक (सलाहकार), और अरविंद (सलाहकार, नगर निगम) शामिल थे।

श्री पंचमुखी सेवा समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें आशीष सिंह रौथाण (सचिव), सचिन रावत (पर्यावरणविद्), सुश्री आशा रावत (भूविज्ञानी), सोमेश बुडाकोटि (समाजसेवी), राजेश रावत, आशीष उनियाल, प्रवीण, सुश्री कविता, वीरेंद्र,अभिषेक,गुनगुन और अन्य कई उत्साही लोग मौजूद थे।

श्री पंचमुखी सेवा समिति के सचिव,आशीष सिंह रौथाण ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “समुदाय और सरकारी अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से हमने स्वच्छ और हरित उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम भविष्य में भी ऐसे ही सहयोगात्मक प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई