उजाड़ पड़े नंदा देवी राजजात यात्रा पैदल मार्गों को आवाजाही के लिए सुव्यवस्थित बनाने की मांग

SHARE:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नौ विकास खंडों में दर्ज हुई कुल 213 आपत्तियां

 

हिमालय संवाद / नारायणबगड़,चमोली डेस्क। आगामी वर्ष विश्व प्रसिद्ध हिमालयी महाकुंभ श्री नंदा देवी राजजात यात्रा पैदल मार्गों को आवाजाही के लिए सुव्यवस्थित बनाए जाने के लिए लोगों की मांग जोर पकड़ने लगी हैं। प्रखंड के कई गांवों से नंदा देवी राजजात में देव छंतोलियां सामिल होते हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और श्री नंदा देवी राजजात समिति ने इन पैदल रास्तों को ठीक करने की दिशा में कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की है। इसी सिलसिले में कौब गांव के ग्रामीणों ने जीर्ण-शीर्ण पड़े पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण किए जाने की मांग की है।

सोमवार को कौब क्षेत्र के सातों गांवों के एक शिष्टमंडल ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि सदियों से हर नंदा देवी राजजात में कौब गांव से लाटू देवता,भगवती राजराजेश्वरी की डोली और छंतोली डोली भी यात्रा में शामिल होती हैं जो कौब गांव के थान गांव,कनखुडा गांव से पूजा अर्चना आदि अनुष्ठान संपन्न करने के उपरांत लोदीखाल के पहाड़ी पैदल मार्ग से रठिया, पाली,बैनोली,विनायक और मींग ग्राम पंचायतों के मध्य से सैकड़ों यात्रियों के साथ चलते हुए मींग के नारायण मंदिर में नंदा देवी राजजात यात्रा में सम्मिलित होते हैं।

यहीं पर बैनोली,पाली,विनायक और मींग गांवों की देव छंतोलियों का भी नंदा देवी के साथ मिलाप होता है।ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने ज्ञापन में कहा है कि कौब गांव से लोदीखाल होते हुए नारायण मंदिर तक पूरा पैदल मार्ग पहाड़ी से जाता है जो बहुत संकरा है और वर्षों से उजाड़ पड़ा हुआ है।

आगामी वर्ष आयोजित होने वाले नंदा देवी राजजात में कोब गांव से भी पूर्व की भांति देव छंतोलियों को इसी पहाड़ी पैदल मार्ग से चलकर मुख्य राजजात यात्रा में सम्मिलित होना है और उस समय क्षेत्र के सैकड़ों नंदा भक्त भी राजजात में मां नंदा देवी के दर्शन करने और यात्रा में शामिल होने के लिए चलते हैं लेकिन पहाड़ी से गुजरने वाला पैदल मार्ग वतर्मान में काफी खतरनाक बना हुआ है।

जिसे आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा तक आवाजाही के लिए पुनर्निर्मित करने की मांग की गई है।बताते चलें कि प्रशासन ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्गो पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुगम व्यवस्थाएं बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए जाने के निर्देश सहित अपील की थी जिसके क्रम में कौब गांव के शिष्टमंडल ने उक्त यात्रा पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए सुगम बनाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में जगमोहन सिंह नेगी,नन्दन सिंह नेगी, हरेंद्रसिंह नेगी,राजेश चंद्र सती,ग्राम पंचायत प्रशासक लक्ष्मण कुमार,गोपाल सिंह रावत,रामप्रसाद मलेठा,बैशाखू लाल,सोनी देवी,रुचि नेगी,दर्शन सिंह रावत,इंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र धनेत्रा

Leave a Comment