सीव्यू सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

SHARE:

On the foundation day of Seaview Seva Trust, differently-abled children enthralled the audience with their cultural performances.

हिमालय संवाद डेस्क। सीव्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया I इस शुभ अवसर पर सीव्यू सेवा ट्रस्ट ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में अच्छा काम करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों से सम्मानित व्यक्तियों को “समाज रत्न सम्मान” देकर गौरवान्वित किया।

आज रविवार के दिन हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें सर्वप्रथम दृष्टिबाधित नन्हीं बालिका वैष्णवी थापा ने सरस्वती वन्दना मधुर गीत की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन हृदय जीत लिया I मासूम बालिका दृष्टि बाधित मायरा वेद ने भी शानदार हिन्दी गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया I कुमारी स्वाति ने इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया I

इस अवसर पर सीव्यू सेवा ट्रस्ट के मुख्य अतिथि के तौर पर मानव सेवा का भाव रखने वाले सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू मुख्य अतिथि के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति जोध सिंह महाराज, विदुषी निःशंक, डॉ. राजे नेगी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल, डॉ. हेमंत बिष्ट, महावीर बरतवाल,पेनिसिया हॉस्पिटल के निदेशक रणवीर सिंह चौहान, सुमित कंडवाल, अशोक भट्ट, मीनाक्षी, सड़क दुर्घटना में अपनी दोनों आंखें गंवाने वाले अमित नेगी आदि अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया I सीव्यू सेवा ट्रस्ट के इस वार्षिक कार्यक्रम में और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए I साथ ही ट्रस्ट की दो वर्ष की सेवा उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया I स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा कई शिविरों को समय समय पर ट्रस्ट द्वारा लगाए गए I

सीव्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने के लिए डॉ. महवीर बर्तवाल ने सी व्यू सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम को धन्यवाद दिया,साथ ही विश्वास दिलाया गया कि सी व्यू सेवा ट्रस्ट आगे भी ऐसे अच्छे काम करता रहेगा जिससे समाज में बदलाव आ सके।

सीव्यू सेवा ट्रस्ट अपने द्वितीय स्थापना दिवस पर समाज में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान के तौर पर मेडल और सर्टिफिकेट दिए जिसमें कुलभूषण नैथानी, सन्दीप रौतेला, अशोक भट्ट, सुमित कंडवाल, मीनाक्षी जारवान, मनोज कुमार, विजया, राजी चौहान, अंकित सेनवॉल, मनोहर रावत, अमन रावत, परितोष जखमोला, अंकित राणा, स्वाति एवं पंकज शर्मा शामिल रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई