नारायणबगड़ क्षेत्रांतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज क़ौब में लम्बे समय से अध्यापकों की कमी

SHARE:

हिमालय संवाद / नारायणबगड़,(चमोली) डेस्क । प्रखण्ड के दूरस्थ छेत्र राजकीय इण्टर कॉलेज क़ौब नारायणबगड़ क्षेत्रांतर्गत कई समय से अध्यापकों की कमी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी सूरी कनेरी ने गणेश जोशी कृषि-कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास एवम् सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार से मुलाकात करके क्षेत्रवासियों की उक्त मांग पर पत्र देकर शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु अनुरोध किया।

सूरी कनेरी ने बताया कि जहां एक और सरकार पलायन को रोकने हेतु विभिन्न माध्यमों से पहाड़ में जनता को जागरूक कर रही हैं वहीं उक्त विद्यालयों में अध्यापकों के स्थानांतरण होने के कई समय बाद भी उनके स्थान पर अध्यापकों के न आने से रिक्त पद होना बच्चों के भविष्य के लिए एक चिंताजनक विषय हैं क्योंकि बिना अध्यापकों के उक्त स्कूल का परिणाम जहां एक और भविष्य में निराशाजन होने की संभावना हैं तो वही दूसरी और बच्चों की भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हैं आगे सूरी कनेरी ने बताया कि सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सचिव शिक्षा को इस सम्बन्ध में दूरभाष पर बात करके और पत्रावली पर आदेशित करके उपरोक्त विद्यालय में अधिशीघ्र शिक्षकों की व्यवस्था हेतु आदेशित करने को कहा हैं वहीं इस कार्यवाही की जानकारी मिलने पर उक्त गांव के कई क्षेत्रीय युवाओं-बुजुर्गो ने सूरी कनेरी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट — सुरेन्द्र धनेत्रा

Leave a Comment